दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप यकीन नहीं करेंगे. एक नाबालिग लड़की ने अपनी मम्मी-पापा से राखी बांधने के लिए एक भाई की डिमांड कर दी. बेटी की मांग पूरी करने के लिए दंपति ने एक मासूम बच्चे को फुटपाथ से किडनैप कर लिया. आरोपियों की पहचान टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर निवासी संजय गुप्ता (41) और अनीता गुप्ता (36) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों ने बताया कि पिछले साल उनके नाबालिग बेटे की मौत हो गई थी. उनकी 15 साल की बेटी राखी बांधने के लिए एक भाई मांग रही थी. बेटी की मांग पूरी करने के लिए मां-बाप किडनैपर बन गए. पुलिस ने बताया कि किडनैप हुए बच्चे को वापस उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है. बच्चे की मां दोनों हाथों और पैरों से विकलांग हैं और उसका पिता कूड़ा बीनते हैं. वे बेघर हैं और फुटपाथ पर रहते हैं.
दिल्ली : राखी बांधने के लिए लड़की का नहीं था कोई भाई, मां-बाप ने एक साल के लड़के का किडनैप करके बेटी को दिया
◆ पुलिस ने माता-पिता को गिरफ़्तार किया
Raksha Bandhan | #RakshaBandhan2023 pic.twitter.com/AYpFslfpmS
— News24 (@news24tvchannel) August 26, 2023












QuickLY