Delhi : रोहिणी में बदमाशों ने घर में घुसकर की गोलीबारी, एक की मौत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार रात अमन विहार इलाके में एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद रोहिणी के सेक्टर 22 के पॉकेट 17 में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 12 मार्च: उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार रात अमन विहार इलाके में एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद रोहिणी के सेक्टर 22 के पॉकेट 17 में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: ED की रडार पर KCR की बेटी कविता, 9 घंटे की पूछताछ के बाद कार्यालय से निकलीं, 16 मार्च को फिर बुलाया

अधिकारी ने कहा, स्थानीय पूछताछ के दौरान, हमें पता चला कि योगेश उर्फ पप्पू नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी थी और उसे इलाज के लिए अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल पहुंचने पर पुलिस टीम को पता चला कि घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. अधिकारी ने कहा, अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक योगेश एक कार मैकेनिक था. शुरुआत में हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी एक संभावित कारण हो सकता है, हालांकि कई एंगल से जांच की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी ह.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट