Delhi Liquor Scam: ED की रडार पर KCR की बेटी कविता, 9 घंटे की पूछताछ के बाद कार्यालय से निकलीं, 16 मार्च को फिर बुलाया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शनिवार को नौ घंटे तक पूछताछ की. वहीं ईडी ने कविता से पूछताछ के लिए समन भेज 16 मार्च को फिर से बुलाया है.
Delhi Liquor Scam: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता (K Kavitha) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शनिवार को नौ घंटे तक पूछताछ की. कथित तौर पर कविता का सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से कराया गया था, जो इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए पहले से ही ईडी की हिरासत में है.ईडी की महिला उप निदेशक स्तर की अधिकारी ने कविता की गवाही दर्ज की. वहीं ईडी ने कविता से पूछताछ के लिए समन भेज 16 मार्च को फिर से बुलाया है.
पिल्लई 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गोवा में विधानसभा चुनाव में किया गया था. पिल्लई ने कथित तौर पर कहा है कि वह कविता का सहयोगी था. उनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए थे. कविता को गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने और समय मांगा था, जिसके बाद उनकी पूछताछ शनिवार तक के लिए टाल दी गई थी. यह भी पढ़े: Delhi Liquor Policy Case: ED की रडार पर KCR की बेटी कविता, पूछताछ के दौरान अरुण पिल्लई से हुआ सामना
Enforcement Directorate again summons BRS MLC & Telangana CM's daughter K Kavitha on March 16 to question her in connection with the Delhi excise policy case.
(File Pic) pic.twitter.com/H9MlgZ0Az4
— ANI (@ANI) March 11, 2023
कविता ने कहा है कि वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कभी नहीं मिलीं, जिन्हें मामले के सिलसिले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया है, उनका दावा है कि इस मामले में उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। ईडी के मुताबिक, कविता भी एक्साइज पॉलिसी मामले में साउथ ग्रुप के प्रतिनिधियों में से एक है.
.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

