एजेंसी न्यूज

Corona Update: संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार Night Curfew लगाने पर कर रही विचार

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है.

Corona Update: संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार Night Curfew लगाने पर कर रही विचार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली,6 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

एक सरकारी अधिकारी ने बताया,‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू (Nocturnal curfew) लगाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. इस पर विस्तार से बातचीत चल रही है , साथ ही कर्फ्यू के समय पर भी विचार किया जा रहा है, और यह वक्त रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का हो सकता है.’’ यह भी पढ़ें : Corona Update: भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 93,249 नए मामले सामने आए

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है पर लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).