Delhi Floods: केजरीवाल का ऐलान, बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवारों के आर्थिक मदद  के लिए दिल्ली सरकार देगी 10,000 रुपये
Arvind Kejriwal (Photo Credit: IANS, Twitter)

Delhi Floods: देश की राजधनी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह आई बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावती हुए हैं. जिनकी मदद को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपए की वित्तीय मदद की घोषणा की. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि, "यमुना के किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है. कुछ परिवारों का पूरा घरेलू सामान बह गया. बाढ़ प्रभावित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर प्रति परिवार दस हजार रुपये दिए जाएंगे. विशेष शिविर लगाए जाएंगे. यह उन लोगों के लिए आयोजित किया गया है जिनके आधार कार्ड आदि कागजात बह गए हैं. जिन बच्चों के कपड़े और किताबें बह गईं उन्हें स्कूलों की ओर से ये दिया जाएगा.

Tweet: