दिल्ली आग हादसा: फायरमैन राजेश शुक्ला बने मसीहा, अपनी जान को जोखिम में डालकर 11 लोगों की बचाई जान
फायरमैन राजेश शुक्ला के इस बहादूरी पर दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है. उनकी तरफ से लिखा गया है कि इस अग्नि कांड में लोगों की जान बचाने को लेकर कोई हीरो है तो वह राजेश शुक्ल हैं.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास स्तिथ फैक्ट्री में आग लगने से हादसे में 43 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी. वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. जिनका दिल्ली के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस बीच इस आग में कुछ लोगों की जाने बच सकी है. तो उसके लिए फायरमैन राजेश शुक्ला (Rajesh Shukla) लोगों के लिए मसीहा बनाकर आये. जिन्हें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर भीषण आग में अपनी जान की परवाह ना करते हुए आग में फंसे 11 लोगों की जान बचाई है. ये और बात है कि इस आग में वे भी जख्मी हो गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
फायरमैन राजेश शुक्ला के इस बहादूरी पर दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन (SatyendarJain) ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है. उनकी तरफ से लिखा गया है कि इस अग्नि कांड में लोगों की जान बचाने को लेकर कोई हीरो है तो वह राजेश शुक्ला हैं. वह फायर स्पॉट में प्रवेश करने वाले पहले फायरमैन थे और उन्होंने लगभग 11 लोगों की जान बचाई. उन्होंने अपनी हड्डी की चोट के बावजूद अंत तक अपना काम किया. इस वीर को सैल्यूट.'' यह भी पढ़े: दिल्ली आग हादसा: सोनिया गांधी ने मृतक परिवार के प्रति जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार से की अपील
Fireman Rajesh Shukla is a real hero. He was the first fireman to entered the fire spot and he saved around 11 lives. He did his job till the end despite of his bone injuries. Salute to this brave hero. pic.twitter.com/5aebB2XLUd
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) December 8, 2019
बता दें कि यह हादसा कैसे हुआ फिलहाल असली वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारिक रूप से भी अब तक इस हादसे को लेकर किसी का बयान नहीं आया है. लेकिन कहा जा रहा है जहां पर आग लगी है. उस फैक्ट्री में प्लास्टिक का काम होता था और सुबह के भोर में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई. जो वह आग बिल्डिगं के दूसरे अन्य कारखानों में पहुंच गई. रात में सोते समय फैक्ट्री में काम करने वाले लोग कुछ समझ पाते कि आग की लपटों में लोग धू-धू कर जलने लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

