Delhi: यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर
कार पार्किंग को लेकर विवाद (ANI)

दिल्ली में अपराधी बेलगाम होकर जुर्म को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामले में यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर एक बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि, "कल रात उनके पिता और भाई घर लौटे और देखा कि एक कार पास की सड़क को अवरुद्ध कर रही है. उन्होंने कार मालिक से अपना वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन उसने उन्हें गाली देना और धमकी देना शुरू कर दिया." उन्होंने बताया कि कुछ मिनट बाद कार मालिक ने बंदूकों के साथ 10-15 लोगों को इकट्ठा कर लिया. इसके बाद, इन लोगों में से एक व्यक्ति ने सौरभ के पिता और भाई को गोली मार दी. सौरभ अग्रवाल ने कहा, "मेरे पिता की हालत गंभीर है और घायल भाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है."