दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लगी आग पर पाया गया काबू, अग्निशमन विभाग ने कहा- इन्वर्टर से लगी थी आग, कोई हताहत नहीं
सफदरजंग अस्पताल (Photo Credits: Twitter)

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने की खबर है. आग सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया है. दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि अस्पताल में इन्वर्टर में आग लग गई थी. आग पर अब काबू पा लिया गया है. आग की खबर से मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल है.

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में गुरु अंगद नगर पूर्व के पास एक अस्पताल में आग लगी. जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग का कहना है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है.