क्राइम

Dadar: नंदीग्राम एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला शव, 50 साल के शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दादर रेलवे स्टेशन की घटना

दादर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर शव मिलने से हडकंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक़ दादर स्टेशन पर पहुंची नंदीग्राम एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक 50 साल के शख्स का शव मिला है.

Dadar: नंदीग्राम एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला शव, 50 साल के शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दादर रेलवे स्टेशन की घटना
Train (Photo Credit: TOI)

Dadar: दादर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर शव मिलने से हडकंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक़ दादर स्टेशन पर पहुंची नंदीग्राम एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक 50 साल के शख्स का शव मिला है. शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद काफी देर तक रेलवे स्टेशन और ट्रेन में अफरातफरी मची रही.

रेलवे पुलिस ने शव को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा.जानकारी के मुताबिक़ मृत व्यक्ति मूल रूप से घाटकोपर का रहनेवाला था. उसपर छेड़छाड़ का मामला दर्ज था. इस मामले में वो काफी दिनों से फरार चल रहा था. इसी आरोप के चलते मानसिक परेशानी के कारण उसने आत्महत्या करने का शक जताया जा रहा है. शख्स ने नंदीग्राम एक्सप्रेस के टॉयलेट में गले के गमछे से फांसी लगाई. दादर रेलवे पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. ये भी पढ़े :Mumbai Shocker: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज घटना घटी- बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार

बता दें की दो दिन पहले ही दादर रेलवे स्टेशन पर ही एक बैग में शव मिला था. इस मामले में रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था. आरोपी ये शव किसी गाड़ी में डालनेवाले थे. लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाएं. इसके बाद वे तुतारी एक्सप्रेस से भागने की फिराक में थे , लेकिन पुलिस को शक होने की वजह से पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. इन आरोपियों ने एक की हत्या की थी. शव को ठिकाने लगाने के लिए वे दादर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).