देश

Mumbai Shocker: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज घटना घटी- बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे.

Mumbai Shocker: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज घटना घटी- बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, RPF ने किया गिरफ्तार
Credit -Pixabay

मुंबई, 6 अगस्त : महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे. तभी आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था. शख्स की हरकतें संदिग्ध होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली.

ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए. बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला. रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि यह शव अरशद अली नाम के शख्स का है. पुलिस के मुताबिक, ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है. इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है. यह भी पढ़ें : Telangana: बैंक धोखाधड़ी मामले में 20 साल से झांसा देकर बच रहा आरोपी आया CBI की गिरफ्त में

शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की. पुलिस ने आरोपी शिवजीत को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जय चावड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है. पुलिस की मानें तो हत्या की घटना मुंबई के पायधुनी इलाके में हुई. रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को पायधुनी पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).