Cyclone Dana Update: चक्रवात तूफान 'दाना' का कहर, लैंडफाल के बाद बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, जानें दिल्ली और NCR का हाल (Watch Video)

बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' के लैंडफाल के बाद आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू है. तेज हवाओं के साथ बंगाल में तो बारिश हो ही रही है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू है.

Cyclone- Photo ANI

 Cyclone Dana Update: बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' के लैंडफाल के बाद आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू है. तेज हवाओं के साथ बंगाल में तो बारिश हो ही रही है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू है. चक्रवाती तूफान 'दाना बंगाल में अपना कहर तो दिखाया ही है. वहीं आंध्र प्रदेश में ताबाही देखी गई. कुछ घरों के साथ ही पेड़ और सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाईट उखड गए हैं. जिन्हें ठीक करने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. ताकि आम जन जीवन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके.

विमान और ट्रेन सेवा पर भारी असर:

चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते पश्चिम बंगाल और ओड़िसा में बड़ी संख्या में विमान और ट्रेनों पर भी  असर पड़ा है. किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए दोनों राज्यों में विमान सेवा के उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. वहीं दोनों राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं. ताकि हालत से जल्द से जल्द निपटा जा सके. यह भी पढ़े: Cyclone Dana Update: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का आंध्र प्रदेश में दिख रहा असर, कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका

ओड़िसा में तेज हवाओं के साथ बारिश:

देखें वीडियो:

वहीं ओडिशा में तूफ़ान दाना के लैंडफाल से पहले पीएम मोदी और गृह मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से तैयारियों का जायजा लिया था. जिसमें सीएम माझी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

 ‘दाना’ के असर से दिल्ली के मौसम में आया बदलाव

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक से न केवल ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में हलचल है, बल्कि इसका असर देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही NCR में भी महसूस किया जा रहा है. बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान के कारण दिल्ली का मौसम भी बदला आ गया. हर दिन की अपेक्षा आज दिल्ली में मौसम थोडा सुहाना बना हुआ है. लेकिन वायु प्रदुषण के चलते राजधानी में लोगों को एक बार फिर से  सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल में मौत को मात! दरवाजे से लटकी महिला चलती ट्रेन से गिरी, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट