Video: उफनती नदी पार करना युवक को पड़ा महंगा, नदी में डूबने से हुई मौत, यवतमाल जिले के पूस नदी की घटना, वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है. विदर्भ में भी बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर है, अब ऐसे में यवतमाल जिले के दिग्रस मार्ग के पूस नदी का एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें पुल के ऊपर से बह रहे नदी को पार करना युवक को महंगा पड़ा.
Video: महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है. विदर्भ में भी बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर है, अब ऐसे में यवतमाल जिले के दिग्रस मार्ग के पूस नदी का एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें पुल के ऊपर से बह रहे नदी को पार करना युवक को महंगा पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इसमें आप देख सकते है की नदी के पुलिया के ऊपर से पानी तेज रफ्तार से बह रहा है और युवक बीच में जाकर फंस जाता है, तेज बहाव के कारण धीरे-धीरे करते हुए वह किनारे पर आता है और देखते ही देखते उफनती हुई नदी में वह बह जाता है. इस लापरवाही के चक्कर में इस युवक ने अपनी जान गवा दी. इस पूरी घटना का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में बना लिया. ये भी पढ़े :Viral Video: उफनती नदी से स्टाइल मारते हुए चलकर आ रहा था युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यवतमाल जिले की पूस नदी में बह गया युवक
In Maharashtra's Yavatmal District, A Man Swept Away While Attempting to Cross Flooded Bridge, Caught on Video. pic.twitter.com/vPTsvxSJ6c
— News Bulletin (@newsbulletin05) September 2, 2024
जानकारी के मुताबिक़ युवक का शव सुबह लोकमान्य तिलक के स्मारक के एक छोटे से पुल के पास मिला है. मृतक के बांह पर अनुसूया लखन भांगे नाम का टैटू है. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. बता दें की इससे पहले भी कई जगहों पर नदी के पुल को पार करते हुए लोग बह गए और उनकी जान चली गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

