VIDEO: आगरा के उमरैठा गांव में अचानक पहुंचा 8 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों के उड़े होश, लोगों ने खुद ही ड्रम में डाला
आगरा के पिनाहट ब्लॉक के गांव उमरैठा में 8 फीट का मगरमच्छ पहुंच गया.गांव में हड़कंप मच गया.गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन काफी देर तक वनकर्मी नहीं पहुंचे.
आगरा,उत्तर प्रदेश: आगरा के पिनाहट ब्लॉक के गांव उमरैठा में 8 फीट का मगरमच्छ पहुंच गया.गांव में हड़कंप मच गया.गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन काफी देर तक वनकर्मी नहीं पहुंचे. जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही इस मगरमच्छ को एक बड़े से ड्रम में डाल दिया. मगरमच्छ छोटा होने की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. काफी देर बाद जब वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने इस मगरमच्छ को रेस्क्यू कर इसे नदी में छोड़ दिया. बता दें की इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के कई गांवों में मगरमच्छ मिलने की घटनाएं सामने आई है. इसके साथ कई लोगों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: गांव में पहुंचा मगरमच्छ, कानपुर के बिठूर में ग्रामीणों ने खुद ही रस्सी से बांधा, 6 घंटे के बाद आई वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
आगरा जिले के गांव में पहुंचा मगरमच्छ
अचानक गांव में पहुंचा 8 फीट लंबा मगरमच्छ
कुत्तों के हमले से बचाव का मगरमच्छ कर रहा था प्रयास
ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मचारी को दी मामले में सूचना
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित ड्रम में डाल बचाया
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव उमरैठा में बीती रात का मामला… pic.twitter.com/ol4i2SFaeh
— News1India (@News1IndiaTweet) March 2, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

