Mumbai CVOID-19 Updates: मुंबई में कोरोना के मामलों के गिरावट, बीते 24 घंटे में 7,895 नए मामले, 11 मरीजों की मौत
कोविड-19 टेस्ट (Photo Credits: ANI)

Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में कोरोना की रफ्तार अब गिरने लगा हैं. बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,895 नए मामले पाए गए. वहीं इस महामारी से 11 लोगों की मौत हुई हैं. फिलहाल मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या 60,371 है. वहीं एक दिन पहले शनिवार को मुंबई में 10,661 नए केस पाए गए थे और 11 मरीजों की मौत हुई थी.