COVID-19: उत्तर प्रदेश के स्कूल 15 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी
उत्तर प्रदेश में स्कूल 15 फरवरी तक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. यह फैसला कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है.
लखनऊ, 27 जनवरी : उत्तर प्रदेश में स्कूल 15 फरवरी तक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. यह फैसला कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूल बंद करने की तिथि 30 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि आगामी माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. हालांकि उत्तर प्रदेश में कोविड के मामलों में गिरावट दिखी है, राज्य ने बुधवार को 10,937 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 80,342 हो गई. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: जिले में 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में इमाम गिरफ्तार
अकेले लखनऊ में बुधवार को 2096 नए मामले सामने आए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
केरल सरकार का फैसला, मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते खाड़ी देशों में SSLC और Plus Two परीक्षाएं स्थगित
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
\