कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच Remdesivir की किल्लत, घंटों लाइन में लगने के बाद मिल रहा सिर्फ 1 इंजेक्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है. न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग एक मेडिकल स्टोर के बाहर रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए लाइन लगाए हुए हैं.

रेमडेसिविर के लिए लंबी लाइन (Photo: ANI)

 नई दिल्ली: देशभर में कोरोना (COVID-19) की रफ्तार बेकाबू हो गई है. कोरोना प्रतिदिन अपने पुराने रिकार्ड्स को तोड़कर बढ़ता जा रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसिविर (Remdesivir) इंजेक्शन की डिमांड बढ़ गई है. कई राज्यों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी की खबर भी सामने आ रही है. रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लोग घंटों-घंटों कतारों में खड़े रहे हैं. बता दें कि भारत सरकार ने 11 अप्रैल को ही रेमडेसिविर के निर्यात पर रोक लगा दी है. सरकार ने कहा है कि रेमडेसिविर बाहर भेजने की जगह भारत के घरेलू उपयोग के लिए मौजूद रहना चाहिए. देश में क्यों हुई Remdesivir की कमी? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया जवाब.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है. न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग एक मेडिकल स्टोर के बाहर रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए लाइन लगाए हुए हैं.

रेमडेसिविर के लिए लंबी लाइन

लाइन में लगे एक शख्स ने कहा कि मैं मेरे मरीज को 6 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन यहां सिर्फ एक रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया जा रहा है. कई लोग 24 घंटे से अधिक समय से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही इंजेक्शन दिया जा रहा है, जबकि जरूरत अधिक की है.

रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ेगा

इस बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी पड़ने के बाद तस्कर भी एक्टिव हो गए हैं. राज्य सरकारें इन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. कई राज्यों से तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत उत्पादन प्रति माह लगभग 78 लाख शीशी तक बढ़ाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें