COVID-19: दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, राजधानी में 1,527 नए केस, जानें मुंबई का हाल

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 1,527 नये मामले सामने आए जबकि शहर में संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही.

Representative Image | Photo: PTI

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 1,527 नये मामले सामने आए जबकि शहर में संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही. स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़े दिए हैं. शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हुई है. ताजा बुलेटिन के अनुसार, कोविड के मरने वालों में से एक की मौत की प्राथमिक वजह कोविड था जबकि दूसरे मरीज के मामले में कोरोना वायरस का संक्रमण अनुशांगिक था. COVID Guidelines for Delhi Schools: कोरोना के बढ़ते मामलों को बीच दिल्ली में स्कूलों के लिए जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश. 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सात महीनों में पहली बार दिल्ली में बुधवार को पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या 1,000 को पार कर गई. दिल्ली में संक्रमण की दर 23.8 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड के 1,149 नये मामले आये थे जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार तेज

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 1,086 नए कोरोना केस सामने आए हैं. इसके अलावा राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है और 806 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में इस समय कोरोना के 5,700 एक्टिव केस हैं. बात करें मुंबई की तो यहां 24 घंटे में कोविड-19 के 274 नए केस दर्ज हुए. हालांकि बीते 24 घंटे में शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.

शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीएमसी ने 10 अप्रैल से बीएमसी के सभी अस्पतालों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ladki Bahin Yojana e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजना की ई-केवाईसी के लिए 30 अप्रैल अंतिम डेट, प्रक्रिया पूरी न होने पर रुक सकती है किस्त