उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजटिव का आकड़ा बढ़कर पहुंचा 1 हजार 510, महामारी से अबतक 24 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है. प्रदेश में गुरुवार की सुबह तक 61 पॉजिटिव मामले बढ़ गए. अब सूबे में पॉजिटिव की संख्या 1510 हो गई है. इस संक्रमण से 56 जिले प्रभावित हैं. प्रदेश में क्वारंटीन बेड की संख्या 16 हजार 869 और आइसोलेशन बेड 10 हजार से अधिक हैं.

देश में कोरोना का कहर (Photo Ctredits: IANS)

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है. प्रदेश में गुरुवार की सुबह तक 61 पॉजिटिव मामले बढ़ गए. अब सूबे में पॉजिटिव की संख्या 1510 हो गई है. इस संक्रमण से 56 जिले प्रभावित हैं. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 336, लखनऊ में 174, गाजियाबाद में 52, नोएडा में 103, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर में 96, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 97, वाराणसी में 19, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 85, बरेली में 6, बुलंदशहर में 22, बस्ती में 20, हापुड़ में 18, गाजीपुर में 6, आजमगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 66, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 98 लोग संक्रमित हो गए हैं.

इसी तरह शाहजहांपुर में 1, बांदा मं 3, महाराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैया में 10, बाराबंकी में 1, कौशांबी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 7, बदायूं में 13, रामपुर में 16, मुजफ्फरनगर में 12, अमरोहा में 23, भदोही में 1, इटावा में 3, कासगंज में 2, संभल में 8, उन्नाव में 1, कन्नौज में 6, संत कबीर नगर में 2, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3, सुल्तानपुर में 2, अलीगढ़ में 8, श्रवास्ती में 3, बहराइच में 8, बलरामपुर में 1 व्यक्ति पॉजिटिव है.

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच राहत भरी खबर- गोवा, मणिपुर के बाद त्रिपुरा बना COVID-19 से मुक्त होने वाला तीसरा राज्य

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है. अभी तक 206 लोग स्वास्थ्य होकर जा चुके हैं. प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के 56 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं, वर्तमान में केवल 45 जिलों में ही कोविड के केस एक्टिव हैं. 1507 में 938 केस तबलीगी जमात व उनके जुड़े लोगों के हैं.

उन्होंने बताया कि बुधवार को 3737 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे. जबकि बीते दिनों के अतिरिक्त सैंपलों के साथ बुधवार को कुल 3955 सैंपलों का टेस्ट किया गया. इससे एक दिन में 3 हजार से अधिक सैंपलों का टेस्ट करने की क्षमता रखने वाला यूपी देश में तीसरा राज्य बन गया है. बुधवार को भी पूल टेस्ट के द्वारा 812 सैंपलों का टेस्ट किया गया.

उन्होंने बताया कि आइसोलेशन में 1584 और क्वारंटीन में 11 हजार 826 लोगों को निगरानी में रखा गया है. प्रदेश में क्वारंटीन बेड की संख्या 16 हजार 869 और आइसोलेशन बेड 10 हजार से अधिक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड