असम: लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज
नगांव के पुलिस अधिक्षक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नेता मौलाना खैरुल इस्लाम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और लॉकडाउन के मानदंडों के उल्लंघन किया है. दोनों नेताओं क मामला दर्ज किए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दिसपुर: असम पुलिस ने पिछले हफ्ते नगांव में मौलाना खैरुल इस्लाम के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के दौरान लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम (Aminul Islam) के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का आरोप है कि दोनों नेता उनके अंतिम संस्कार के समय वहां पर मौजूद थे और दोनों लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन ना करके उसका उल्लंघन किया है.
नगांव के पुलिस अधिक्षक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नेता मौलाना खैरुल इस्लाम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और लॉकडाउन के मानदंडों के उल्लंघन किया है. दोनों नेताओं क मामला दर्ज किए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से जंग: पुडुचेरी में बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज, लॉकडाउन में नियम तोड़ने का लगा आरोप
Case filed against Congress MP Pradyut Bordoloi&All India United Democratic Front (AIUDF) MLA Aminul Islam, in connection with violation of lockdown norms during the funeral of Maulana Khairul Islam, in Nagaon last week. They were present at the event: Nagaon SP. #Assam
— ANI (@ANI) July 8, 2020
बता दें कि पिछले हफ्ते असम के नागांव के रहने वाले खैरूल इस्लाम निधन होने के बाद उनके अंतिम संस्कार में बड़े पैमाने पर लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते शामिल हुए थे. जबकि किसी भी अंतिम संस्कार में 20 ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है. इसके बाद भी बड़े पैमाने पर भीड़ जमा हुई थी. बताना चाहेंगे कि खैरूल इस्लाम के वाइस प्रेसिडेंट हैं और नॉर्थईस्ट Aamir-e-Shariat के भी प्रेसिडेंट थे. जिसकी वजह से उनके जनाजे में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते बड़े पैमाने पर लोग शामिल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

