Odisha MLA Bahinipati Flying Kiss Video: कांग्रेस MLA तारा प्रसाद बहिनीपति  ने भरी सभा में पत्नी को दी 'फ्लाइंग किस', वीडियो वायरल
Congress MLA Tara Prasad Bahinipati

Odisha Congress MLA Tara Prasad Bahinipati Flying Kiss Video: ओडिशा के जयपुर निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति का सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है. जिस वीडियो को लेकर चारो तरह चर्चा है. दरअसल ओडिशा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति ने अपनी पत्नी मिनाखी बाहिनीपति को फ्लाइंग किस दिया. जो कैमरे में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि विधायक ताराप्रसाद अपनी पत्नी को वरमाला पहनाह रहे हैं. वरमाला पहनने के बाद वे अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस देने लगे, बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब  विधायक ताराप्रसाद ने अपने किस को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं. इससे पहले कांग्रेस विधायक को सदन के अंदर ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रो को किस करते हुए देखा गया था. उस समय भी तारा प्रसाद बहिनीपति खूब सुर्खियां बटोरी थी.

Video:

Video: