राहुल गांधी ने बच्चों के साथ जमकर भांजा बल्‍ला, हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद पहुंचे थे ग्राउंड- Video

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर बल्‍ला भांजा. दरअसल महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौटते वक्त राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

क्रिकेट खेलते हुए राहुल गांधी (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जमकर बल्‍ला भांजा. दरअसल महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौटते वक्त राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मौसम ख़राब होने के कारण उनका हेलिकॉप्टर दिल्ली नहीं जा सका और उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ बच्चों के साथ नेट में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे है. यह वीडियो रेवाड़ी (Rewari) के केएलपी कॉलेज का बताया जा रहा है, जहां राहुल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पहुंचे और खुद बल्ला संभाला. उन्हें कॉलेज परिसर में देखकर लोगों की भीड़ लग गई. इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों के साथ सेल्फी भी निकाली. इसके बाद अपनी गाड़ी में बैठकर दिल्ली रवाना हो गए.

यह भी पढ़े- Haryana Elections 2019 Opinion Poll Results by ABP News-C Voter: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत, विपक्ष को केवल 7 सीटें

 यहां देखें वीडियो-

राहुल गांधी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां से दिल्ली वापस लौटते वक्त अचानक मौसम खराब हो गया. जिस वहज से राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज ग्राउंड में आपातकालीन लैंडिंग करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस चुनावी रैली को संबोधित करने वाली थी. लेकिन खराब सेहत के कारण वह शामिल नहीं हुई. उनकी जगह उनके बेटे राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया. सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने खराब स्वास्थ्य के कारण प्रचार नहीं किया था. अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लौटने के बाद यह उनकी पहली रैली थी. राज्य में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने वाले है.
Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'