झांसी/उत्तर प्रदेश: चिरगांव के पास रोडवेज बस और टेंपो के बीच हुई जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हुई मौत
झांसी जिले में चिरगांव के निकट एक रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए. हादसे में ऑटो चालक पवन सहित कुछ अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है .
झांसी/उत्तर प्रदेश : झांसी (Jhansi) जिले में चिरगांव के निकट एक रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक (Police Officer) राहुल मिठास ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम चिरगांव से खरीदारी करके कुछ ग्रामीण ऑटो में सवार होकर मोठ की ओर जा रहे थे.
तभी झांसी कानपुर राजमार्ग पर मोड़कला के पास कानपुर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई. इस घटना में लुधियाई गांव के निवासी बालमुकुंद (46) ,उनकी बेटी सीमा (26) और सीमा की पुत्री अंशिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ऑटो चालक पवन सहित कुछ अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है .
Tags
संबंधित खबरें
Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन, पूजा-पाठ को लेकर सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें VIDEO
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
\