CM Yogi Birthday Portrait With 'Jai Shree Ram': सीएम योगी का जन्मदिन, गोरखपुर में बच्चों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर 'जय श्री राम' की छाप उकेरकर दी बधाई (Watch Video)
CM Yogi Birthday

CM Yogi Birthday Portrait With 'Jai Shree Ram': उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज  51वां जन्मदिन हैं.  मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.  कुछ इसी तरह से गोरखपुर में बच्चों ने सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए जय श्री राम' के साथ उनका चित्र उकेरकर मुख्यमंत्री का  बर्थडे  मनाया. योगी आदित्यनाथ के चित्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि बच्चें सीएम योगी का चित्र जयश्री राम के साथ बना रहे हैं.  बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी आज 51 साल के हो गए हैं. वे  5 जून 1972 को उनका जन्म हुआ था. वह 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं.

Video: