Xi Jinping to Skip G20 Summit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के G20 समिट में शामिल नहीं होने की संभावना

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) G20 समिट से दूरी बना सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह समिट में चीन का प्रतिनिधित्व प्रीमियर ली कियांग करेंगे.

Xi Jinping | Wikimedia Commons

नई दिल्ली: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) G20 समिट से दूरी बना सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह समिट में चीन का प्रतिनिधित्व प्रीमियर ली कियांग करेंगे. इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में भारत और चीन में मामले से परिचित रॉयटर्स के सूत्रों के हवाले से बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अगले सप्ताह भारत में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की संभावना है. शांति की बातें करने वाले चीन की खुली पोल, नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा.

दो भारतीय अधिकारियों, चीन स्थित एक राजनयिक और एक अन्य जी20 देश की सरकार के लिए काम करने वाले एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ली कियांग के नई दिल्ली में 9-10 सितंबर की बैठक में बीजिंग का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार भारतीय और चीनी विदेश मंत्रालयों के प्रवक्ताओं ने टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया.

कब है G-20 शिखर सम्मेलन

दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन 9 सितंबर से शुरू होने वाला है. समिट दो दिनों तक चलेगा और इसमें सदस्य देशों के साथ-साथ अतिथि देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में ITPO कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम 9 और 10 सितंबर को होगा. इस कार्यक्रम में शिखर सम्मेलन स्थल के अलावा, विदेशी प्रतिनिधि राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थानों जैसे राजघाट, आईएआरआई पूसा और जयपुर हाउस का भी दौरा करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट