लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने PM मोदी को तोहफे में भेजा आईना, कहा- देखकर अपना असली चेहरा पहचानिए

छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में खबर है. इस राज्य के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पीएम मोदी को तोहफे में आईना भेजा है. आईने के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक खुला पत्र भी लिखा है.

भूपेश बघेल (Photo Credit-Facebook)

रायपुर: छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में खबर है. इस राज्य के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पीएम मोदी को तोहफे में आईना भेजा है. आईने के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक खुला पत्र भी लिखा है. पत्र में सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा है कि आप इस आईने में खुद को देखकर अपना असली चेहरा पहचानिए. यदि आप अपने चहरे को नहीं पहचानेंगे तो देश की जनता चुनाव में आपको आइना दिखा देगी.

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हो सकता है कि आप मेरे इस तोहफे के रूप में भेजे गए इस आईने का इस्तेमाल नहीं करेंगे. हो सकता है आप इसे अपने आवास के किसी कूड़ेदान में फेंक देंगे, लेकिन आईना देखने से आप फिर भी नहीं बच पाएंगे. देश की 125 करोड़ की आबादी इस चुनाव में आपको आईना दिखाने वाली है. इसी के साथ भूपेश बघेल ने इस ऑनलाइन शॉपिंग के इनवॉइस का स्क्रीन शॉट भी पोस्ट किया है. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल की परेशानी दूर करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, रखी यह मांग

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के अनेक चेहरे (चायवाला, फकीर, चौकीदार) हैं जिसका वह इस्तेमाल मतदाताओं को रिझाने के लिए करते हैं. जो शायद इस आईना को देखकर वे असली अपना चेहरा पहचान जाए और लोगो के सामने अपना एक ही चेहरा पेश करे. बता दें कि सीएम बघेल ने पीएम मोदी के लिए आईना ऑनलाइन ऑर्डर किया है. इसका डिलेवरी एड्रेस पीएम मोदी का सरकारी आवास दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\