Chennai: महिला के साथ अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल होने बाद 3 यूट्यूबर्स गिरफ्तार

'चेन्नई टॉक्स' के नाम से एक यू ट्यूब चैनल पर ऐसा वीडियो अपलोड किया गया जिसमें एक महिला सेक्सुअल इंटरकोर्स, सेक्सुअलिटी आदि के बारे में बात करती सुनाई दे रही है.

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

चेन्नई: ग्रेटर चेन्नई पुलिस (Greater Chennai Police) ने तमिल यू ट्यूब चैनल चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल 'चेन्नई टॉक्स' (Chennai Talks) के नाम से एक यू ट्यूब चैनल पर ऐसा वीडियो अपलोड किया गया जिसमें एक महिला सेक्सुअल इंटरकोर्स, सेक्सुअलिटी आदि के बारे में बात करती सुनाई दे रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है. वीडियो जहां महिला इंटरकोर्स के बारे में डिटेल में बात कर रही है तो वहीं चैनल होस्ट हंसता हुआ दिख रहा है.

वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने कहा कि शो स्क्रिप्टेड था. साथ ही चैनल की ओर से उससे वादा किया गया था कि वीडियो पर जो कमेंट आएंगे, उन्हें मॉनिटर किया जाएगा. महिला ने शिकायत में कहा कि यह वीडियो वायरल हो गया और अन्य यू ट्यूब चैनलों पर भी चलने लगा. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उसे अपशब्द कह रहे हैं. Viral Video: लोगों को फोटो खींचते देख शर्मा गया हाथी, अपने महावत से जाकर कर दी शिकायत, मजेदार वीडियो हुआ वायरल.

चैनल के मालिक दिनेश, वीजे असन बादशाह और वीडियो पत्रकार अजय बाबू को सार्वजनिक अश्लीलता और यौन उत्पीड़न के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. शास्त्री नगर पुलिस ने कहा कि उन्हें बसंत नगर बीच पर इन लोगों की उपस्थिति के बारे में सूचित किया गया था जहां वे लोगों से असुविधाजनक सवाल पूछ रहे थे.

पुलिस ने तीनों आरोपियों के उपकरण जब्त कर लिए हैं और उन पर तमिलनाडु प्रोहिबिशन ऑफ वीमेन हैरेसमेंट एक्ट की धारा 4 और IPC की 354(b), 294(b), 509, 506(ii) के तहत केस दर्ज किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\