देश

Chandrayaan-3 Successful: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ISRO ने तोड़ा ये दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन से अधिक लोग चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग देखी. यह किसी भी यूट्यूब चैनल स्ट्रीम पर रिकॉर्ड लाइव व्यूअरशिप है.

Chandrayaan-3 Successful: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ISRO ने तोड़ा ये दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Chandrayaan-3 Mission Update | ISRO

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) ने चांद के साउथ पोल पर तिरंगा लहरा दिया है. इसरो का चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है. लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया. अपने इस मिशन में इसरो ने एक और रिकॉर्ड तोड़ा है. Chandrayaan-3 Successful: चांद के दक्षिणी छोर पर तिरंगा, चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लैंडिंग; दुनिया ने देखा भारत का दम

इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन से अधिक लोग चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग देखी. यह किसी भी यूट्यूब चैनल स्ट्रीम पर रिकॉर्ड लाइव व्यूअरशिप है. इसरो ने ब्राजील VS क्रोएशिया मैच के 6.1M व्यूवर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

इसरो के अनुसार, चंद्रमा की सतह और आसपास के वातावरण का अध्ययन करने के लिए लैंडर और रोवर के पास एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के लगभग 14 दिन के बराबर) का समय होगा. हालांकि, वैज्ञानिकों ने दोनों के एक और चंद्र दिवस तक सक्रिय रहने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).