CM Manohar Lal Bike Rides Video: 'कार फ्री डे; के मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चलाई बाइक, शेयर किया वीडियो
Photo Credits- Twitter

CM Manohar Lal Bike Rides VIDEO: हरियाणा में प्रदूषण को कम करने को लेकर आज  कार फ्री डे मनाया जा रहा है . इस मुहीम में जुड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने बाइक चलाकर करनाल एयरपोर्ट पहुंचे. जिसका वीडियो खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडया पर पोस्ट किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा "कार फ्री डे" हो या "नशामुक्त हरियाणा" बनाने का संकल्प हो बिना जनसहयोग के पूरा नहीं हो सकता! “कार फ्री डे” पर करनाल एयरपोर्ट तक की यात्रा बाइक द्वारा करके, आज के दिन कार ट्रैफिक कम करने का एक छोटा सा प्रयास मेरा भी रहा. मुझे आशा है कि प्रदेश के जागरूक लोग इस सन्देश को आगे बढ़ाकर लोगों को 'मात्र एक दिन' कार त्यागने को प्रेरित करेंगे.

Video: