Justin Trudeau's Plane Technical Snag: कनाडा के पीएम के विमान में आई तकनीकी खराबी, एक और दिन भारत में रुकेंगे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
Justin Trudeau

Justin Trudeau's Plane Technical Snag: जी20 बैठक में शामिल होने आने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सम्मेलन ख़त्म होने के बाद अपने देश वापस लौटने वाले थे. लेकिन उनके विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते आज एक दिन और इंडिया में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल मंडल रुकेगा. दरअसल ट्रूडो आज रात कनाडा के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही उनके विमान में तकनीकी खराबी आई गई, जिसके बाद कनाडा का पूरा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में ही रुक गया है.

फिलहाल इंजीनियरों की टीम विमान में आई खराबी को ठीक करने में जुटी है.  कनाडा का प्रतिनिधिमंडल जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंचा था. दो दिनों तक चले शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद ट्रूडो आज कनाडा रवाना होने वाले थे.

Tweet: