VIDEO: पोला उत्सव में बेकाबू हुए बैल, सड़क पर दौड़ते हुए बच्चों को कुचला, पुणे जिले के पिंपले जगताप गांव का वीडियो आया सामने

घटस्थापना के पहले पुणे जिले (Pune District) के शिरूर तहसील (Shirur Tehsil) के पिंपले जगताप गांव में एक हादसा सामने आया है. यहांपर बैल पोले के कार्यक्रम के दौरान दो बैल बिगड़ गए और उन्होंने दौड़ते हुए बच्चों को कुचल दिया.

Credit-(X,@News18lokmat)

पुणे, महाराष्ट्र: घटस्थापना के पहले पुणे जिले (Pune District) के शिरूर तहसील (Shirur Tehsil) के पिंपले जगताप गांव में एक हादसा सामने आया है. यहांपर बैल पोले के कार्यक्रम के दौरान दो बैल बिगड़ गए और उन्होंने दौड़ते हुए बच्चों को कुचल दिया. इस घटना के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे, लेकिन सड़क से जा रहे दो बच्चे इन बैलों की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है की बच्चे इस हादसे में घायल हुए है.

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News18lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Latur: पोले के उत्सव में पटाखों की आवाज सुनकर बैल बौखलाया, जमकर मचाया उत्पात, 1 शख्स हुआ घायल, लातूर का VIDEO आया सामने

बैलों ने बच्चों को कुचला

शिरूर तहसील में हादसा

बता दें की बैल पोला (Pola) एक उत्सव होता है. जिसमें बैलों को सजा धजाकर उसको गांव के चौराहों में लाया जाता है और इस दौरान जमकर ढोल ताशे बजाएं जाते है. लेकिन इस उत्सव के दौरान अचानक ही बैल बेकाबू हो गए और उन्होंने गांव में हंगामा मचा दिया.

बच्चों को लगी चोट

बैलों ने तेजी से दौड़ते हुए दो छोटे बच्चों को चोटिल कर दिया. गनीमत रही की दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं और उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है. जुलुस (Procession) में मौजूद अन्य लोगों को बैल से कोई नुकसान नहीं हुआ. ग्रामीणों ने तुरंत बैल को काबू में किया और स्थिति नियंत्रण में लाई.

 

Share Now

संबंधित खबरें

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

रांची समाचार 16 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना! आयकर छापे, रिम्स में सीटें बढ़ीं और मतदाता अभियान समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

मुंबई समाचार 16 जुलाई, 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोस्टल रोड पर आग और किसानों के कर्ज माफ, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

पटना लेटेस्ट न्यूज टुडे जुलाई 16th, 2026: आज कैसा रहेगा मौसम? AI पहल, हाईकोर्ट फैसला और बंटी यादव एनकाउंटर समेत यहां पढ़े शहर की प्रमुख खबरें एक क्लिक में