Lok Sabha Election 2024: यूपी के बरेली में होली के दिन शराब पीने के लिए एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है. पीड़िता का आरोप है कि उसने मोहल्ले के कुछ लोगों को शराब पीने से मना किया तो वह उससे लड़ने लगे. इसके बाद दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. यह घटना बरेली थाना कैन्ट के नकाटिया पुलिस चौकी की बताई जा रही है. फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
#बरेली नकाटिया क्षेत्र झगड़े की वीडियो वायरल
शराब पीने पर मना करने पर बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला। महिला हुई लहुलुहान।
नकाटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची दबंग मौके से भागे। @Uppolice @adgzonebareilly https://t.co/QU053GkY4q pic.twitter.com/vH9qCguO0d
— युवा हस्ताक्षर | Yuva Hastakshar (@Yuva_Hastakshar) March 25, 2024













QuickLY