देश

Ritesh Pandey Resigns From BSP: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडे ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

Ritesh Pandey Resigns From BSP: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, अंबेडकर नगर से  सांसद रितेश पांडे ने दिया इस्तीफा
Mayawati | Image: PTI

Ritesh Pandey Resigns From BSP: लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडे ने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है. बीएसपी प्रमुख को भेजे अपने इस्तीफे में रितेश पांडे ने नाराजगी की बात कही है.  जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से अनदेखा किया जा रहा है. ऐसे में वे पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. जिस इस्तीफे को स्वीकार किया जाये. हालांकि रितेश पांडे ने पाने इस्तीफे में बीएसपी की तारीफ भी की है.

बताना चाहेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी के और कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं. जिसमें  कुछ सांसद और विधायक भी शामिल हैं. कुछ तो पार्टी से नाराज होकर  मायावती का साथ छोड़ना चाहते हैं. वहीं कुछ नेता अपने रानीतिक भविष्य को देखते हुए पार्टी से पाला बदल सकते है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).