एजेंसी न्यूज

पंजाब में 'चीनी ड्रोन' को बीएसएफ ने मार गिराया, भारत-पाकिस्तान सीमा से कर रहा था घुसपैठ

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के चीन निर्मित एक ड्रोन का पता लगाया जो पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर रहा था. यह जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दी.

पंजाब में 'चीनी ड्रोन' को बीएसएफ ने मार गिराया, भारत-पाकिस्तान सीमा से कर रहा था घुसपैठ
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

अमृतसर, 30 अप्रैल : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के चीन निर्मित एक ड्रोन का पता लगाया जो पाकिस्तान (Pakistan) से भारत में प्रवेश कर रहा था. यह जानकारी बीएसएफ (BSF) के एक प्रवक्ता ने दी.

प्रवक्ता ने कहा कि जवानों ने काले रंग के ड्रोन को अमृतसर क्षेत्र में सीमा के पास धनो कलां गांव के पास ‘मार गिराया.’’ ड्रोन का पता लगभग बृहस्पतिवार देर रात 1:15 बजे चला. यह भी पढ़ें : Jharkhand Panchayat Elections 2022: पंचायत चुनावों के द्वितीय चरण के लिए 16 जिलों में 29347 नामांकन

अधिकारी ने कहा कि 'डीजेआई मैट्रिस-300' मॉडल का 'चीन निर्मित' ड्रोन आखिरकार सुबह करीब 6:15 बजे सैनिकों को जमीन पर पड़ा मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).