Pakadwa Vivah Bihar: बिहार में सरकारी टीचर को किया किडनैप, बंदूक की नोक पर करवा दी पकड़ौआ शादी
(Photo : X)

बिहार: हाजीपुर में पकड़ौआ विवाह (Forced Marriage) का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पातेपुर में गौतम नाम के एक शिक्षक का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया. घटना 29 नवंबर की है. बिहार में हाल ही में BPSC ने शिक्षकों की बहाली की गई था. इसी बहाली में गौतम की भी नई-नई नौकरी लगी थी. घटना वाले दिन गौतम जब स्कूल पहुंचे तो उनको किडनैप कर लिया गया. 5 से 6 लोग स्कॉर्पियो से स्कूल पहुंचे. फिर गौतम को मारते-पीटते अपने साथ ले गए.

स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलिस और गौतम के घरवालों को अपहरण की जानकारी दी. घरवालों ने थाने में अपहरण की शिकायत कर दी. पुलिस जांच में पता चला कि गौतम का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया है. पुलिस ने लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव में गौतम को खोज लिया. गौतम के साथ वो लड़की भी थी जिससे उनकी जबरदस्ती शादी कराई गई. पूछताछ में शिक्षक ने कहा कि बंदूक की नोक पर उनकी शादी करवाई गई. पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.