BPSC Candidate Lathicharge in Patna: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, टीआरई-3 में 'वन कैंडिडेट वन रिजल्ट' की कर रहे थे मांग; VIDEO
Photo- ANI

BPSC Candidate Lathicharge in Patna: बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी टीआरई-3 के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. समाचार एजेंसी ANI ने पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी 'एक्स' पर साझा किया है. जानकारी के मुताबिक, छात्र बीपीएससी ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे. शिक्षक अभ्यर्थी 'वन कैंडिडेट वन रिजल्ट' और रिजल्ट से पहले काउंसलिंग की भी मांग कर रहे थे. उनका यह भी कहना था कि डोमिसाइल नीति को फिर से लागू की जाए.

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज