देश

Bombay High Court New Complex In BKC: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ बांद्रा में नए बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर की आधारशिला रखेंगे, बीकेसी में कई रास्तों पर ट्रैफिक होगा डाइवर्ट

माननीय बॉम्बे हाईकोर्ट की एक नई इमारत का निर्माण गवर्नमेंट कॉलोनी ग्राउंड, खेरवाड़ी, बांद्रा (ई), मुंबई में किया जाना है

Bombay High Court New Complex In BKC: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ बांद्रा में नए बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर की आधारशिला रखेंगे, बीकेसी में कई रास्तों पर ट्रैफिक होगा डाइवर्ट
Credit -Twitter -X

Bombay High Court New Complex In BKC: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 23 सितंबर को होने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के नए भवन के शिलान्यास समारोह से पहले एक एडवाइजरी जारी की है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 20 सितंबर को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है, "बीकेसी ट्रैफिक डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में, माननीय बॉम्बे हाईकोर्ट की एक नई इमारत का निर्माण गवर्नमेंट कॉलोनी ग्राउंड, खेरवाड़ी, बांद्रा (ई), मुंबई में किया जाना है. उक्त निर्माण का शिलान्यास समारोह 23/09/2024 को निर्धारित है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश और अन्य वीवीआईपी व्यक्ति शामिल होंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी मुंबई आ रहे हैं.

BKC Traffic Diversion:

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).