Manipur: मणिपुर में दिनदहाडे घर के बाहर BJP नेता एल रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या, हमलवारों की तलाश में जुटी पुलिस
BJP नेता एल रामेश्वर सिंह (Photo Credits Twitter)

मणिपुर में दिन दहाड़े बीजेपी नेता एल रामेश्वर सिंह (BJP leader L Rameshwor Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलवारों ने बीजेपी नेता उनके घर के बाहर गोली मार दी. जिसमें उनकी जान चली गई. मणिपुर के थौबल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को उनके आवास के पास हुई. वहां दो हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के अनुसार वारदात के हमलावरों की तलाशी की जा रही है. जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Tweet:

Tweet: