Maharashtra's Ahmednagar's Name Change On Card: पिछले कुछ सालों से महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर और उस्मानाबाद का नाम बदलने की मांग की जा रही थी. आखिर औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहर के नाम बदलने के के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी. इस तरह औरंगाबाद अब छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद अब धाराशिव नाम से जाना जाएगा. दोनों शहरों के नाम बदले जाने के बाद अहमदनगर का भी नाम बदलने की मांग की जा रही है. बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर का नाम करने की मांग की है.
कहा जा रहा है कि अहमदनगर शहर अहिल्याबाई होल्कर की जन्मभूमि है. इसलिए अहमदनगर का नाम अहिल्याबाई होल्कर किया जाए. बीजेपी विधायक पडलकर ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अहमदनगर का नाम ‘अहिल्याबाई होल्कर’ होकर रहेगा.
Tweet:
अहमदनगर शहराचं नाव अहिल्यानगर करावं- गोपीचंद पडळकरhttps://t.co/pgXnhPjyYP < येथे वाचा सविस्तर वृत्त #Maharashtra #Ahmednagar #AhilyadeviNagar #GopichandPadalkar #BJP @GopichandP_MLC @BJP4Maharashtra pic.twitter.com/2BgJdsjQOM
— LoksattaLive (@LoksattaLive) February 25, 2023













QuickLY