बिहार: सोशल मीडिया में कोरोना पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

फेसबुक पर कोरोनावायरस महामारी के संबंध में गलत पोस्ट कर अफवाह फैलाने के आरोप में बुधवार को बिहार के शिवहर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

कोरोनावायरस (Photo Credits: Unsplash)

फेसबुक पर कोरोनावायरस महामारी के संबंध में गलत पोस्ट कर अफवाह फैलाने के आरोप में बुधवार को बिहार के शिवहर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. शिवहर के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवहर पुलिस के संज्ञान में आया कि शिवहर थाना के मोहम्मद इबरान, वार्ड नं 10 के द्वारा देश में फैले कोरोना महामारी के संबंध में फेसबुक के माध्यम से गलत कमेंट और पोस्ट कर लोगों को आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शिवहर थाना में मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तरा कर लिया. उन्होंने कहा कि जब देश में राष्ट्रीय आपदा का प्रावधान लागू है और सोशल मीडिया पर भ्रामक, मिथ्या एवं घृणा फैलाने वाली सूचना का प्रचार-प्रसार पर रोक के बाद भी इस तरह का युवक ने काम किया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला चौथा डॉक्टर

बिहार में अपने तरह की यह पहली गिरफ्तारी है. उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है. बिहार में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित 23 लोगों की पहचान कर ली गई है. सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Prediction: सेमीफाइनल के हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NTA ने 6-10 मार्च तक होने वाली CUET PG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, exams.nta.nic.in से ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

ICC T20 World Cup 2026 Semi Final Prediction: फेमस एस्ट्रोलॉजर ग्रीनस्टोन लोबो ने दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, फाइनल में इस टीम के सिर सजेगी ट्रॉफी?

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड नहीं तोड़ पाई दक्षिण अफ्रीका का दबदबा, सेमीफाइनल से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\