Sushil Kumar Modi Dies: सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में कैंसर से निधन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे BJP नेता को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे- VIDEO
Ashwani Kumar - ANI

Sushil Kumar Modi Dies: भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की शाम दिल्ली में 72 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया. उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Union Minister Ashwini Choubey) ने भी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद कर कैमरे के सामने ही फूट- फूट कर रोने लगे.

पटना में आज होगा अंतिम संस्कार:

सुशील कुमार मोदी दिल्ली  एम्स में आखिरी सांस ली. फिलहाल उनके निधन के नबाद उनका पार्थिव शरीर आज पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा. जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, समेत कई  बड़े नेता शामिल होने वाले हैं.

देखें वीडियो: