Arrah Stray Dog Bites: बिहार के आरा में अवारा कुत्ते ने बच्चे समेत करीब 80 लोगों को काटा, मचा हड़कंप
Arrah Dog Case

Arrah Stray Dog Bites:  बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते ने कोहराम मचाकर रख दिया है. इस आवारा कुत्ते ने एक दो लोगों को नहीं बल्कि 80 लोगों को काट है. एक साथ आरा के जिला अस्पताल में इलाज के पहुंचे इन मरीजों को लेकर भगदड़ मची हुई है. दरअसल इस आवारा कुत्ते में ले रास्ते से जो भी आते-जाते दिखाई पड़ा वह उसे काट ले रहा है. इस आवारा कुत्ते ने अब तक 80 लोगों को काट चुका है. जिसमें 10-12 बच्चे भी शामिल हैं. आरा जिला अस्पताल के डॉ. नवनीत कुमार चौधरी के अनुसार अब तक इन लोगों को कुत्ते के काटने के बाद मरीजों को उपचार दिया जा रहा है.