Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक स्थिति हमारे पक्ष में, जनता जाति-धर्म की राजनीति के खिलाफ; अवधेश प्रसाद
माजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए बिहार जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जहां पर समाजवादी पार्टी की जनसभाएं होंगी, वहां पर महागठबंधन का उम्मीदवार जरूर जीतेगा. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि बिहार में जहां कहीं पर भी हमारी सभाएं होंगी, वहां पर महागठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा, क्योंकि अब प्रदेश के लोग धर्म और जाति की राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाले नहीं हैं.
पटना, 29 अक्टूबर : समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने बुधवार को कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए बिहार जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जहां पर समाजवादी पार्टी की जनसभाएं होंगी, वहां पर महागठबंधन का उम्मीदवार जरूर जीतेगा. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि बिहार में जहां कहीं पर भी हमारी सभाएं होंगी, वहां पर महागठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा, क्योंकि अब प्रदेश के लोग धर्म और जाति की राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाले नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों को विकास की राजनीति चाहिए. अगर किसी को लगता है कि उसकी ओर से की जाने वाली धर्म और जाति की राजनीति सफल होने वाली है, तो यह उसकी गलतफहमी है. लिहाजा, उसे अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं. महागठबंधन की तरफ से चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारियां हो चुकी है. तैयारियों का खाका तैयार किया जा चुका है. इन तैयारियों को जमीन पर उतारा जा रहा है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली के दौरे पर विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
इसके अलावा, उन्होंने गत लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत ने पूरे देश में भाईचारे का संदेश दिया है. अगर अब किसी को लगता है कि वो धर्म, जाति या संप्रदाय की राजनीति करके समाज में अपनी जगह बना पाएंगे, तो निश्चित तौर पर यह उनकी गलतफहमी है. जनता जाति और धर्म के नाम पर राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि अब विकास की राजनीति होगी. लोगों की जरूरत विकास है. हम इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश में जा रहे हैं. प्रदेश में राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से हमारे पक्ष में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

