देश

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार में राजद से 16, JDU से 11 तो कांग्रेस को मिली 2 मंत्री पद

राजद को 16 मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) को 11 मंत्री पद मिले हैं तो कांग्रेस के दो, जितिन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक और एकमात्र निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार में राजद से 16, JDU से 11 तो कांग्रेस को मिली 2 मंत्री पद

राज्य में महागठबंधन का हिस्सा विभिन्न दलों से  बिहार कैबिनेट में कुल 31 मंत्रियों को शामिल किया गया है, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने यहां राजभवन में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजद को 16 मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) को 11 मंत्री पद मिले हैं तो कांग्रेस के दो, जितिन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक और एकमात्र निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली. यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीती में नाटकीय परिवर्तन के बाद, आगे की रणनीति के लिए आज JP नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के आलाकमान की बैठक होने की संभावना

  • विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
  • विजेंद्र यादव-जेडीयू
  • आलोक मेहता-राजद
  • तेज प्रताप यादव- राजद
  • आफाक आलम-कांग्रेस
  • अशोक चौधरी-जेडीयू
  • श्रवण कुमार-जेडीयू
  • लेसी सिंह -जेडीयू
  • सुरेंद्र यादव-राजद
  • रामानंद यादव-राजद
  • जमां खान-जेडीयू
  • मदन साहनी-जेडीयू
  • संजय झा-जेडीयू
  • ललित यादव-राजद
  • संतोष कुमार सुमन- हम
  • कुमार सर्वजीत -राजद
  • सुमित कुमार(निर्दलीय)
  • शीला मंडल(जेडीयू)
  • चंद्रशेखर यादव(राजद)
  • समीर महासेठ(राजद)
  • सुनील कुमार(जेडीयू)
  • अनिता देवी- (आरजेडी)
  • जितेंद्र राय- (आरजेडी)
  • सुधाकर सिंह-(आरजेडी)
  • जयंत राज-( जेडीयू)
  •  इसराइल मंसूरी(आरजेडी)
  • सुरेंद्र राम(आरजेडी)
  •  कार्तिक सिंह(आरजेडी)
  • शाहनवाज आलम(आरजेडी)
  • मुरारी गौतम(कांग्रेस)
  • भरत भूषण मंडल(आरजेडी)

बिहार में महागठबंधन के कुल 163 विधायक है, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह द्वारा नीतीश कुमार को अपना समर्थन देने के बाद इसकी प्रभावी ताकत 164 हो जाती है. नई सरकार 24 अगस्त को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित कर सकती है.

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 125 सीटें जीतीं, जिनमें से भाजपा ने 74 सीटें जीतीं, नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने 43, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 और हिंदुस्तान आवाम पार्टी (सेक्युलर) ने 4 सीटें जीतीं थी. एनडीए को सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत के 122 अंक तक पहुचने में सफल हुयी थी.

वहीं राजद और उसके सहयोगियों ने 110 सीटों पर जीत हासिल की थी. राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि कांग्रेस को केवल 19 सीटें और वाम दलों ने जिन 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से उन्होंने 16 में जीत हासिल की, जिनमें से सीपीआई (एमएल-लिबरेशन) ने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और  असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने राज्य के सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटों पर जीती थी अभी उसके चार विधायक राजद में शामिल हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).