Bihar: पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले के लिए रोकी गई एंबुलेस, एक घंटे तक तड़पता रहा बीमार बच्चा
Nitish Kumar (Photo Credit: ANI)

पटना: शुक्रवार को पुलिस (Police) ने कथित तौर पर बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के काफिले के लिए एक एम्बुलेंस (Ambulance) को लगभग एक घंटे तक रोके रखा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का काफिला निकलने तक यातायात रोक दिया गया था. यह घटना पटना से सटे फतवा थाना क्षेत्र की है, जब नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहार के नालंदा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, उसी दौरान उनका काफिला फतवा के पास से गुजर रहा था. मुख्यमंत्री के काफिले को रास्ता देने के लिए काफी देर तक यातायात रोका गया. इस ट्रैफिक में एक एम्बुलेंस भी थी. बताया जा रहा है कि इस एंबुलेंस के अंदर एक बच्चा मौजूद था, जिसे इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. ट्रैफिक में फंसे होने के चलते बीमार बच्चा करीब एक घंटे तक तड़पता रहा. यह भी पढ़ें: VIDEO: 'हिंदी हमारी भाषा है, इंग्लिश नहीं', अंग्रेजी लिखा देख भड़के CM नीतीश कुमार, लाइब्रेरी बोर्ड बदलने के दिए निर्देश

देखें वीडियो-