VIDEO: 'हिंदी हमारी भाषा है, इंग्लिश नहीं', अंग्रेजी लिखा देख भड़के CM नीतीश कुमार, लाइब्रेरी बोर्ड बदलने के दिए निर्देश
डिजिटल लाइब्रेरी के बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा पाए जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. नाराज होकर उन्होंने अधिकारियों से बोर्ड को बदलने के लिए कहा.
बांका: कथित तौर पर एक डिजिटल लाइब्रेरी के बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा पाए जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. नाराज होकर उन्होंने अधिकारियों से बोर्ड को बदलने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "आप हिंदी भाषा का महत्व खत्म कर रहे हैं. यह हमारी भाषा है... इसे (बोर्ड) बदलो..." आपको बतां दें कि सीएम नीतीश कुमार ने आज बांका में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया.उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हिंदी को बढ़ाने के लिए हमलोग काम कर रहे हैं और यहां सभी जगहों पर अंग्रेजी में लिखावट है.
मुख्यमंत्री ने डीएम अंशुल कुमार से शीघ्र ही अंग्रेजी की जगह हिंदी में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, इंडोर स्टेडियम में उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। खिलाड़ियों से सभी सुविधाएं मिलने की भी जानकारी प्राप्त की। यहां के बाद मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की।
#WATCH | Banka: Reportedly after the board of a digital library was found written in English, Bihar CM Nitish Kumar asked the officials to change it.
He said, "You are ending the importance of the Hindi language. It is our language... Change it (board)..."
CM Nitish Kumar… pic.twitter.com/cDKC6uotXJ
— ANI (@ANI) September 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

