Bihar Road Accident: बिहार के सीतामढी में ट्रक से ऑटो की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 6 जख्मी- VIDEO
Photo- ANI

Bihar Road Accident: बिहार के सीतामढी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक ऑटो का ट्रक से टक्कर होने पर तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग जख्मी हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय पुलिस के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं हादसे के बाद जिन परिवार के लोगों की जान गई है. खबर मिलने के बाद लोग सदमे में हैं.

वहीं बेगूसराय में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें चाचा और भतीजे भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई. दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया.

देखें वीडियो: