Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ी खबर, घटना में शामिल आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर
Salman Khan and Instant Bollywood (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग केस में बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, इस गोलीकांड में शामिल अनुज थापन नाम के एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड की कोशिश की है. इसके बाद उसे इलाज के लिए मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें, मुंबई पुलिस ने 25 अप्रैल को अनुज थापन को उसके एक साथी सोनू सुभाष चंदर के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया था. आरोप है कि इसी ने शूटरों तक हथियार पहुंचाया था.

सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल एक आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश