Cognizant Expands its Operations in Hyderabad: हैदराबाद में नया प्लांट लगाएगा कॉग्निजेंट, 15 हजार नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद

वैश्विक दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने हैदराबाद में नए प्लांट के साथ अपने परिचालन के विस्तार की घोषणा की है. इससे 15,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है.

Photo- X

Cognizant Expands its Operations in Hyderabad: ग्लोबल आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने हैदराबाद में नए प्लांट  के साथ अपने परिचालन के विस्तार की घोषणा की है. इससे  15,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद  है. दरअसल, बीते सोमवार को सीएम रेवंत रेड्डी और आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने न्यूयॉर्क में कॉग्निजेंट नेतृत्व से मुलाकात की और 10 लाख वर्ग फीट की सुविधा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए. नई सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डिजिटल इंजीनियरिंग और क्लाउड सॉल्यूशंस सहित विभिन्न एडवांस  तकनीकों पर फोकस करेगी.

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, इस समझौते की नींव इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल की दावोस यात्रा के दौरान रखी गई थी. कंपनी की प्रस्तावित सुविधा 20,000 कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन की जाएगी.

ये भी पढें: CM Revanth Reddy Meets Star Sai Dharam Tej: सीएम रेवंत रेड्डी से मिले स्टार साई धरम तेज, बाल शोषण से निपटने के तरीकों पर की बात

यह घोषणा मुख्यमंत्री और आईटी मंत्री द्वारा सीईओ रवि कुमार की अध्यक्षता में कॉग्निजेंट के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के बाद की गई. चर्चाओं में भारत में प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए एक बढ़ते केंद्र के रूप में हैदराबाद के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया. सीएमओ के एक बयान में रवि कुमार के हवाले से कहा गया कि हम हैदराबाद में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं, एक ऐसा शहर जो प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र के रूप में अपनी ताकत का प्रदर्शन करना जारी रखता है. नया केंद्र कॉग्निजेंट को वैश्विक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और आईटी सेवाओं और परामर्श में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाएगा.

वहीं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कॉग्निजेंट को उसकी विस्तार योजनाओं के लिए बधाई दी. उन्होंने आईटी और व्यावसायिक सेवाओं के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद में कॉग्निजेंट के परिचालन का विस्तार प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में शहर की बढ़ती प्रतिष्ठा में विश्वास का प्रमाण है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड