MD Drugs Factory Busted: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जोधपुर में 107 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
Drugs

मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजस्थान के जोधपुर में एक अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. ज़ब्त की गई ड्रग्स की कीमत लगभग 107 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जोधपुर में बड़े पैमाने पर MD ड्रग्स बनाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर जोधपुर में छापेमारी की, जहाँ से भारी मात्रा में MD ड्रग्स और ड्रग्स बनाने का सामान बरामद हुआ.

पुलिस इस मामले की गहराई से जाँच कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस अवैध ड्रग्स फैक्ट्री के तार मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से भी जुड़े हो सकते हैं. यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की ड्रग्स माफिया के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.