भारत बायोटेक को बिक्री के लिए 'कोवैक्सीन' के निर्माण की अनुमति मिली

सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने रविवार को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक को बिक्री और वितरण के लिए कोवैक्सीन बनाने की अनुमति दे दी. इससे पहले स्वदेशी कोरोनावायरस वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए नियामक स्वीकृति मिली थी.

वैक्सीन (Photo Credits: pixabay)

सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने रविवार को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक को बिक्री और वितरण के लिए कोवैक्सीन बनाने की अनुमति दे दी. इससे पहले स्वदेशी कोरोनावायरस वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए नियामक स्वीकृति मिली थी. एक शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड को बिक्री के लिए दवा निर्माण की अनुमति दे दी." इससे पहले रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) वी.जी. सोमानी ने घोषणा की कि भारत बायोटेक के 'कोवैक्सीन' को 'आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग' के लिए अनुमति दी गई है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के 'कोविशिल्ड' वैक्सीन को भी मंजूरी दी गई है.

कोवैक्सीन को दो खुराक में दिया जाएगा और इसे 2-8 डिग्री सेल्सियस पर संग्रहित किया जा सकता है. यह भारत के लिए एक बड़ी राहत है. संक्रमण के मामले अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें- जरुरी जानकारी | कोरोना टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी मिलने का सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक ने किया स्वागत

भारत बायोटेक कोरोनावायरस के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका है. निष्क्रिय वायरस का टीका भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के सहयोग से विकसित किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट